Munger News: 300 लीटर महुआ शराब संग दो गिरफ्तार, वाहन जब्त
मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। गंगटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब लदा चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि, जंगल क्षेत्र से कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर एनएच 333 पर गंगटा के समीप जाल बिछाकर पुलिस ने एक कार का पीछा कर उसे रोका। कार की तलाशी ली गई तो उसमें 300 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के साथ कार को जब्त कर ली। गिरफ्तार धंधेबाजों में तिलवारिया, हवेली खड़गपुर निवासी मनीष कुमार पिता बच्चू यादव और अंकुश कुमार पिता अमिक यादव हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.