मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत विकास दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ निशा राय ने की। बैठक में सभी सात पंचायतों के पंचायत कर्मी, विकास मित्र, स्वच्छता सुपरवाइजर और अन्य संबंधित लोग शामिल हुए। बीडीओ ने बताया कि, 26 जुलाई को प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्येक पंचायत में विशेष शिविर लगाकर नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही छूटे हुए पात्र लोगों का नाम जोड़ा जाएगा और अयोग्य लोगों का नाम हटाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि, अपने क्षेत्र में राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों की पहचान कर सूची तैयार करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। कर्मियों को शिविर की ...