मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के खिरिडीह गांव से 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ 1300 लीटर फुला हुआ महुआ जावा तथा तीन अल्मुनियम का बर्तन, गैस चूल्हा तथा सिलिंडर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खिरिडीह गांव में अगैया नदी के घोड़ाघाट से अवैध शराब बेचने की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर पुलिस खिरिडीह गांव के अगैया घोड़ाघाट की घेराबंदी कर तलाशी ली। वहीं पुलिस को आते देखा एक व्यक्ति झाड़ी से निकाल कर भागने लगा। जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर धर दबोचा। झाड़ी की तलाशी के दौर...