Munger News: 23 से शुरू होगी एलएलबी के तीन सेमेस्टरों की परीक्षा
मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के एलएलबी के तीन सत्रों की परीक्षा 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इसमें सत्र 2025-28 के सेमेस्टर- 2, सत्र 2024-27 के सेमेस्टर-4 और सत्र 2023-26 के सेमेस्टर-6 की परीक्षा शामिल है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बीआरएम कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। वहीं, सेमेस्टर-4 और सेमेस्टर-6 के विद्यार्थियों की वाइवा परीक्षा 5 और 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि दुर्गापूजा अवकाश के बाद 22 अक्टूबर से विश्वविद्यालय और उसके कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.