Munger News: 23 सितंबर को मनेगी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाने को लेकर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज की बैठक नगर भवन के समीप स्थित बड़ा महावीर मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य सह शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने की। इसमें सर्वसम्मति से आगामी 23 सितंबर, बुधवार को राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया और इसके लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर हिंदी साहित्य और राष्ट्र चेतना के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनकी जयंती को लेकर इस बार विशेष आयोजन किया जाएगा। वहीं, समाज के कोषाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि, इस वर्ष दिनकर जयंती भव्य तरीके से मनाई जाएगी। बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर सदस्यों के बीच व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.