मुंगेर, नवम्बर 18 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर की ओर से आगामी 21 नवंबर को एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर एडीआर भवन परिसर में सुबह 10:30 बजे से लोक अदालत की कार्यवाही शुरू होगी। डीएलएसए ने आम लोगों से अपील की है कि, वे इस विशेष लोक अदालत में अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होकर चेक बाउंस से संबंधित अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन कराएं और इसका लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: चेक बाउंस के मुकदमों में समझौते से मिलेगी राहत, 21 को विशेष लोक अदालत मामले से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया के लिए इच्छुक ...