Munger News: 18 जुलाई को मुंगेर में एनआई एक्ट मामलों की लगेगी विशेष लोक अदालत
मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को एनआईएक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत एडीआर भवन, मुंगेर परिसर में पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आमजनों एवं संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि, वे अधिक-से-अधिक संख्या में उपस्थित होकर एनआई एक्ट से संबंधित अपने लंबित वादों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन कराएं और लोक अदालत की सरल, त्वरित एवं सुलभ न्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Munger News: 18 जुलाई को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.