मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।14 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हवेली खड़गपुर में संभावित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने हवेली खड़गपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले आरएसके उच्च विद्यालय मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए मैदान में हेलीपैड बनाए जाने की संभावना को लेकर स्थल का जायजा लिया गया। इसके बाद डीएम ने हवेली खड़गपुर स्थित गौशाला का सामान्य निरीक्षण किया।

गौशाला निरीक्षण उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी को गौशाला के विकास और व्यवस्था में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए...