Munger News: 12 लीटर देसी शराब संग एक गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: हेमजापुर,संवाद सूत्र। गुरुवार की सुबह हेमजापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 12 लीटर देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी अभिषेक कुमार, पिता प्रमोद यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से देसी शराब लेकर किसी ग्राहक को डिलीवरी देने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लगमा गांव के समीप घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर खेत की ओर भागने लगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में भूसे के ढेर से 33 केन बीयर बरामद पुलिस टीम ने पीछाकर उसे पकड़ लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.