मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: बरियारपु, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड में कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी परिसर आगामी सात नवंबर को देश की सबसे बड़ी दीपावली का गवाह बनेगा। दीपोत्सव का उदघाटन बिहार के मुख्यमत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्यमंत्री आने की खबर से कल्याणपुर सहित बरियारपुर के लोगों में खुशी का माळौल है। दीपोत्सव आयोजन समिति दिन रात एक कर कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है। इस बार 11 लाख 11 हजार 111 दीपों को जलाकर कर इतिहास बनाया जाएगा। दीपोत्सव में दीप जलाने के लिए 40 हजार लीटर तिल का तेल तथा 45 क्विंटल घी लगेग। आयोजन को लेकर डॉ नीतीश चंद्र दूबे तैयारी का लगातार जायजा ले रहे हैं। यूथ क्लब कल्याणपुर के सदस्यों द्वारा भी तैयारी किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दीप रखने का काम शुरू हो गया है। बताया जाता है कि बड़ी दुर्गा महारानी ...