मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपावली के साथ ही काली पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। लल्लू पोखर मोहल्ले में बड़ी काली, बेकापुर में छोटी काली की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही मुंगेर में 105 स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जाती है। लेकिन आकर्षण के केन्द्र में होती है 21 फीट लंबी विशालकाय बम काली। शहर में गांधी चौक के पास तीन स्थानों पर बम काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बड़ी काली के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। बड़ी काली की प्रतिमा शहर के लल्लू पोखर में स्थापित की जाती है। बड़ी काली की श्यामा काली की स्वरूप की पूजा की जाती है। माता की मुखाकृति हर साल एक ही रहती है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: प्राचीन काली मंदिर बंगाली टोला में पूजा आजबड़ी काली पूजा की परंपरा और मान्यताएं लल्लू पो...