Munger News: 10 अंतर्रजातीय विवाह और उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के साथ तीन दिवसीय डीएमएस संपन्न,
मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आनंदमार्ग प्रचारक संघ की केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, अमझर स्थित कोलकाली मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 37वां धर्म महासम्मेलन (डीएमएस) देर रात समारोहपूर्वक संपन्न हो गया। सम्मेलन के दौरान अंतरजातीय विवाह, नवदंपतियों को आशीर्वाद तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आनंदमार्गियों और समर्थकों को सम्मानित किया गया। देश-विदेश से पहुंचे करीब 30 हजार आनंदमार्गियों की मौजूदगी से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। रातभर साधना, प्रवचन, आशीर्वचन और बाबा के ऑडियो-वीडियो प्रदर्शन से श्रद्धालु आनंदित होते रहे। महासम्मेलन के दौरान जाति-पाति, रंगभेद, नस्लवाद और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से 10 विप्लवी विवाह संपन्न कराए गए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.