Munger News: 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की '
मुंगेर, सितम्बर 5 -- Munger News: मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। सुबह से ही मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रत और पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने दिनभर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। कई श्रद्धालु व्रत में में रहे। होते ही मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर के प्रेम मंदिर सहित विभिन्न ठाकुरबाड़ियों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। ठाकुरजी को नए वस्त्र पहनाकर उनका शृंगार किया गया और माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं और बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.