Munger News: एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर बरियारपुर, गंगटा मार्ग जानलेवा
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 333 स्थित हवेली खड़गपुर-बरियारपुर हवेली खड़गपुर गंगटा सड़क मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए छात्र एवं युवा प्रतिनिधि के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी मुंगेर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के उपरांत छात्र नेता एवं प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने बताया कि एनएच 333 का यह मार्ग वर्तमान समय में पूरी तरह से दुर्घटना जोन में तब्दील हो चुका है। विशेष रूप से रमनकाबाद, भोमासी पुल तथा प्रसंडो के समीप का क्षेत्र अत्यंत खतरनाक हो गया है। जहां आए दिन दुर्घटनाओं में कई छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों को असमय अपनी जान गंवानी पड़ रही है। दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.