Munger News: सफियाबाद से जमालपुर जुबली वेल चौक तक सड़क होगी चौड़ी
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शहरवासियों को जल्द ही शुद्ध पेयजल, सुगम यातायात और स्वच्छ-सुंदर माहौल की सौगात मिलने जा रही है। कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर निगम मुंगेर और नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं, प्रस्तावित नए वाटर टावरों और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, महापौर कुमकुम देवी और वरीय उप समाहर्ता श्वेता समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। पेयजल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोरः डीएम ने मुंगेर और जमालपुर में बनने वाले नए वाटर टावरों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.