Munger News: तेलिया तालाब से बरियारपुर तक लगा भीषण जाम, मस्जिद मोड़ से पाटम मार्ग पर भी रेंगते रहे वाहन
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू होते ही मुंगेर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े ट्रैफिक प्लान और दावों को धत्ता बताते हुए शुक्रवार की रात 12 बजे से ही शनिवार की सुबह 10 बजे तक एनएच-80 पर महाजाम की स्थिति बनी रही। करीब 10 घंटे की जाम से आलम यह रहा कि तेलिया तालाब से लेकर बरियारपुर तक सड़कों पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रही। इतना ही नहीं, वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल होने वाले मस्जिद मोड़ से पाटम की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गाड़ियां भी रेंगती रही। मिनटों का सफर तय करने में चालकों और श्रद्धालुओं को घंटों का समय लगा। शनिवार की सुबह जाम का असर आम जनजीवन पर बेहद गंभीर रूप से पड़ा। सड़क पर गाड़ियां इस कदर फंस गईं कि स्कूली बच्चों को ले जा रहे वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.