Munger News: डेंगू से निपटने की तैयारी तेज: सदर अस्पताल में 40 तो प्रखंडों में 5-5 बेड का बनेगा विशेष वार्ड
मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में बारिश के मौसम को देखते हुए डेंगू संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने अस्पताल प्रबंधन और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आवश्यक तैयारियां पूरी करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि आमतौर पर अगस्त से अक्टूबर के बीच जलजमाव के कारण डेंगू के मामले बढ़ते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड (पूर्व के हीट वेव वार्ड) को अब 40 बेड के डेंगू वार्ड में तब्दील करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिले के सभी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने केंद्रों पर 5-5 बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर जीवनरक्षक दवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.