मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर के हरपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भवन वर्षों पुराना होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की असुरक्षित स्थिति को देखते हुए वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र एक निजी किराये के मकान में लगभग पांच वर्षों से संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि, इससे स्वास्थ्य सेवाएं तो जारी हैं, लेकिन स्थायी भवन के अभाव में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ग्रामीण एवं कांग्रेस नेता कर्मवीर भारती ने बताया कि हरपुर गांव के मध्य स्थित इस अस्पताल भवन का निर्माण दशकों पूर्व तत्कालीन तारापुर विधायक नारायण यादव के प्रयास से सरकारी खर्च पर कराया गया था। उन्होंने बताया कि, अस्पताल निर्माण के लिए लगभग 16 डिसमिल भूम...