Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य पीसी प्रसाद ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रपत्र देते हुए कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंक विद्यार्थियों की मेहनत और निरंतर अध्ययन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, वे आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखें। वहीं, जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करने की जरूरत है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.