मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शुक्रवार को नगर के पुरानी चौक स्थित बनारसी देवी टिबडेवाल सरस्वती शिशु मंदिर में अनुमंडल क्षेत्र के सरस्वती संस्कार केंद्र के भैया बहनों के बीच हिंदी, अंग्रेजी सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खैरा, कठनी, मोतियातरी के बच्चे बच्चियों ने हिस्सा लिया। नन्हे भैया बहनों ने हिंदी अंग्रेजी सुलेख और चित्रकला में अपनी कुशल रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत के सेवा प्रमुख गंगा चौधरी और सहयोगी परमेश्वर कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। अनुमंडल के विभिन्न सरस्वती संस्कार केंद्र के भैया बहनों के बीच आयोजित हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में खैरा केंद्र की मधु कुमारी प्रथम, कठनी केंद्र राधिका कुमारी द्वितीय जबकि मोतियातरी केंद्र के हंसराज मुर्मू ने तीसर...