Munger News: हाजत से अभियुक्त फरार, पुनः गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: असरगज, निज संवाददाता। असरगंज थाना के हाजत से सोमवार को फरार हो गया,जिसे पुलिस ने एक घंटे के अंदर पुनः गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार असरगंज थानाक्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी सुनील मंडल को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर हाजत में रखा गया था। सोमवार की सुबह उसके फरार होने की खबर से थाना में हड़कंप मच गया। लेकिप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर उसे खोजकर पकड़ लिया। इस संबंध में असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि, हाजत में एक छोटी सी खिड़की है। इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त भाग निकला, जिसे पुन: गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुलिस की लापरवाही से हत्यारोपित को मिली जमानत ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.