Munger News: हाईकोर्ट के वारंट पर मुंगेर पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम, साहेब दियारा में तलाश के बाद भी खाली हाथ लौटी
मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। माननीय उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) से जारी गिरफ्तारी वारंट का तामिला कराने के लिए हरियाणा पुलिस की एक टीम मंगलवार को मुंगेर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरनगर स्थित साहेब दियारा इलाके में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। हालांकि, तमाम कोशिशों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका, जिससे हरियाणा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम को आखिरकार खाली हाथ बैरंग वापस लौटना पड़ा।
स्थानीय पुलिस के सहयोग से शुरू हुई कार्रवाई तीन सदस्यीय टीम ने मांगा था स्थानीय पुलिस का सहयोग मिली जानकारी के अनुसार, एसआई संदीप के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की तीन सदस्यीय विशेष टीम मुंगेर पहुंची थी। सबसे पहले यह टीम मुफस्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.