Munger News: हवेली खड़गपुर की बहिरा और रतैठा पंचायत में लाइब्रेरी का उद्घाटन
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड की बहिरा और रतैठा पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। बहिरा पंचायत की मुखिया रेणु कुमारी और रतैठा पंचायत के मुखिया राहुल कुमार ने फीता काटकर इन पुस्तकालयों का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित किया। बहिरा पंचायत की मुखिया रेणु कुमारी और पंचायत सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधनों की कमी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए पंचायती राज विभाग के निर्देश पर लगभग 4 लाख 80 हजार रुपये की लागत से लाइब्रेरी भवन का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: लोक शिकायत के आदेश का अनुपालन नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.