मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय हलीमपुर में हर घर तिरंगा महोत्सव उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीत, भाषण और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति हुई। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशभक्ति से गूंजा जमालपुर स्टेशन बच्चों न...