Munger News: हथियार व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 27 -- Munger News: बरियारपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात्रि फोरलेन के समीप छापेमारी कर एक अपराधी को देशी पिस्तौल एवं सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी पड़िया गांव का अमन कुमार पिता स्व.गोपाल मंडल है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि, अमन कुमार हथियार लेकर फोरलेन के समीप किसी अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस के पहुंचने पर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी की क्रम में उसके पास से एक देसी देशी पिस्तौल तथा सात कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.