Munger News: हथियार लेकर थाना पहुंचा किशोर, किया सरेंडर
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को शामपुर थानाक्षेत्र के गालिमपुर गांव का रहने वाला एक किशोर देसी कट्टा के साथ शामपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना पहुंचकर किशोर ने थानाध्यक्ष के समक्ष हथियार सौंपते हुए खुद को सुधारने की इच्छा जताई। जानकारी के अनुसार किशोर देसी कट्टा लेकर शामपुर थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि वह गलत रास्ते से हटकर अपने जीवन में सुधार करना चाहता है। इसी उद्देश्य से वह हथियार लेकर पुलिस के पास आया है। पुलिस ने किशोर द्वारा सौंपे गए हथियार को जब्त कर मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पूछताछ एवं प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को किशोर न्याय व्यवस्था के तहत मुंगेर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। शामपुर थानाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.