Munger News: हत्या अभियुक्त गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। पीरीबाजार थानाक्षेत्र के बेनीपुर-महेशपुर खोटा आहार मार्ग पर हुए सूरज रजक हत्याकांड में पीरीबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की देर रात धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में छापेमारी कर एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद मोहनपुर निवासी पुनीत दास का पुत्र संजीत दास उर्फ मंटू दास है। पुलिस के अनुसार, मृतक के दादा एवं चौकीदार रामधारी रजक के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय मुख्य आरोपी दीपक दास अपनी बहन के घर कासीचक आया था, जहां उसने अपने बहनोई संजीत दास उर्फ मंटू दास के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.