Munger News: हड़ताल और बारिश से शहर बेहाल, सफाई कर्मियों की नहीं बनी बात
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मियों की सात दिनों से जारी हड़ताल और मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश ने शहर की स्थिति बिगाड़ दी है। सफाई व्यवस्था ठप रहने से कई इलाकों में कूड़े का उठाव नहीं हो सका है। नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जमा कूड़ा पानी के साथ फैल जाने से लोगों को दुर्गंध और संक्रमण का खतरा सताने लगा है। पूरबसराय, मुर्गियाचक, मंगल बाजार, तोपखाना बाजार, चौक बाजार, बड़ी बाजार और बेकापुर समेत कई मोहल्लों में गंदगी और जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित है। सात दिनों से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर अब नालियों में बहने लगे हैं। इससे जलनिकासी की समस्या और गंभीर हो गई है। बाजार आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.