मुंगेर, सितम्बर 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सदर बाजार क्षेत्र में नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी रामपुर निवासी उमेश साह का पुत्र दीपक कुमार है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर बाजार में एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई में एसआई लक्ष्मी राय ने युवक के नशे में पाए जाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...