Munger News: स्वैच्छिक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान का गृह क्षेत्र लौटने पर हुआ अभिनंदन
मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 122वीं बटालियन, दिल्ली से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होकर अपने गृह क्षेत्र लौटे जवान मुकेश चंद्र गुप्ता का गुरुवार को धरहरा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सीआरपीएफ में 20 वर्ष, एक माह और 19 दिन तक सेवाएं देकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। धरहरा स्टेशन पहुंचते ही आमरी गांव एवं आसपास के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि, मुकेश चंद्र गुप्ता ने लंबे समय तक अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सेवानिवृत होकर आए फौजी का ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.