मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के बैजलपुर गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर स्वास्थ्य केंद्र के खिड़की दरवाजे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवेज अख्तर ने बताया कि, बैजलपुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने ताला तोड़कर खिड़की, दरवाजा तथा अन्य सामान चोरी कर ली। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने असरगंज थाना में आवेदन दिया है। अपर थानाध्यक्ष भोला सिंह ने आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...