Munger News: स्मैक सेवन के संदेह में चार गिरफ्तार
मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शहर में नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आदर्श थाना जमालपुर पुलिस की सख्ती और कार्रवाई जारी है। शनिवार को इसी अभियान के तहत स्मैक सेवन करने के संदेह में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी विजय ठाकुर का पुत्र राहुल कुमार, बलराम ठाकुर का पुत्र शुभम कुमार, सदर बाजार निवासी मो. फिरोज का पुत्र मोहम्मद साहिल और मो. मन्नू का पुत्र मोहम्मद शाहबाज उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे से जुड़े संदिग्धों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.