Munger News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान
मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद से बिजली बिलों में आ रही गड़बड़ियों और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए विद्युत विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों एवं अवर प्रमंडलों में 17 से 22 अगस्त तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर की शुरुआत के बाद राजस्व निगरानी प्रणाली से जुड़ी नई एकीकृत बिलिंग प्रणाली लागू की गई है। पुरानी एसएपी और एन शआईसी आधारित व्यवस्था से इस नई प्रणाली में उपभोक्ताओं के डेटा स्थानांतरण के कारण बिलिंग से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। यद्यपि अधिकांश गड़बड़ियों को दूर कर लिया गया है, फिर भी उपभोक्ताओं की शेष समस्याओं के त्वरित निष्पादन और लंबित बकाया राशि की वसूली के लिए य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.