मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2023-26 सेमेस्टर-6 की परीक्षा सोमवार, 12 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा 16 अक्टूबर तक जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 19 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के पहले दिन सोमवार को दोनों पालियों में एमजेसी विषयों के ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पेपर-10 की परीक्षा ली जाएगी। विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली में ग्रुप-ए तथा दूसरी पाली में ग्रुप-बी के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। पहले दिन एमजेसी के ग्रुप-ए और बी की परीक्षा: पहली पाली में...