Munger News: स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर 25 अगस्त से अनशन पर बैठेंगे कृष्णा मंडल
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता कृष्णा मंडल ने जिले की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान को लेकर बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन करेंगे। कृष्णा मंडल ने नगर निगम में टैक्स वसूली में अनियमितता, जल नल योजना में ढिलाई, बंद पड़ी बंदूक फैक्ट्री को चालू करने और हवाई सेवा की बहाली जैसी प्रमुख मांगें उठाई हैं। उन्होंने कहा कि जिले का विकास अवरुद्ध है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में सफाई मुंगेर में सफाई कर्मियों का आंदोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.