मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। शहर को रोशन रखने के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें अब खुद व्यवस्था की बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। नगर निगम के लगभग सभी वार्डों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इसके कारण शाम ढलते ही शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुनसान सड़कों और गलियों में खराब पड़ी लाइटें सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में करीब 1400 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनमें से लगभग 25 प्रतिशत लाइटें खराब हो चुकी हैं। यानी करीब 350 से अधिक लाइटों से रोशनी नहीं मिल रही है। बड़ी संख्या में लाइटों के खराब होने के बावजूद इनके रखरखाव और मरम्मत की गति काफी धीमी है。 यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छह...