Munger News: स्कूल से 12 पंखे, 6 ट्यूब लाइट, 8 एलईडी बल्ब की चोरी
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-36 स्थित मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर में अज्ञात चोरों ने तीन वर्ग कक्षों एवं शौचालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह विद्यालय पहुंचने पर हुई। उन्होंने आदर्श थाना जमालपुर में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई, तथा कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, पहली सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचने पर देखा कि तीन वर्गकक्षों एवं शौचालय के ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने विद्यालय के सामान को चोरी करने के साथ-साथ कई जगहों पर क्षति भी पहुंचायी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सरकारी स्कूल से चोरों ने पंखा,लाउडस्पीकर और थाली उड़ाए अज्ञात चोर विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.