Munger News: स्कूल के चापाकल बोरिंग से खेतों की सिंचाई का वीडियो वायरल, बीडीओ ने जांच के दिए आदेश
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बनौली प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे चापाकल के बोरवेल से खेतों की सिंचाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में लगे चापाकल के बोरिंग में पाइप जोड़कर खेतों तक पानी पहुंचाते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि, इसी बोरवेल के पानी का इस्तेमाल आसपास के खेतों में पटवन के लिए किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी विद्यालय परिसर में उपलब्ध जलस्रोत के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच भी चर्चा है कि, विद्यालय के लिए उपलब्ध कराए गए जलस्रोत का उपयोग किसकी अनुमति से खेतों की सिंचाई में किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पंचायत घर में डांस का मामला सही, सचिव समेत तीन पर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.