Munger News: स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटा समेत तीन जख्मी, रेफर
मुंगेर, अक्टूबर 9 -- नयागांव पचभम्मा के पास सड़क हादसा Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। बाथ थानाक्षेत्र के नयागांव पचभम्मा के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मां-बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों सड़क किनारे जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने तत्काल बाथ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एसआई जयपाल राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. निधि कुमारी ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, असियाचक गांव निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.