Munger News: सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं पर्व, चेहल्लुम को ले शांति समिति की बैठक
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चेहल्लुम और विषहरी पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विपुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थानाक्षेत्र के विभिन्न इमामबाड़ों के खलीफा और विषहरी पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस और विषहरी पूजा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में थाना पुलिस को सहयोग करने की अपील की। साथ ही पूजा और जुलूस के लिए थाना में विधिवत लाइसेंस के लिए आवेदन देने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: चेहल्लुम पर्व को लेकर बनाई गई रूपरेखा इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व जिला पार्षद सदस्य अनिल वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.