Munger News: सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी का बाइट देने पर मारपीट
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: टेटियाबंबर, एसं.। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के शिवनगर निवासी राकेश बिंद ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने चंद्रपुरा निवासी शैलेंद्र यादव और संग्रामपुर निवासी अमित भगत को नामजद किया है। राकेश बिंद का कहना है कि, देवघरा मंदिर प्रांगण में 26 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इस काम में गड़बड़ी को लेकर उन्होंने मीडिया को बाइट दी थी। इसी बात से नाराज होकर मंगलवार को जब वे देवघरा गए तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.