Munger News: सोते समय वृद्ध महिला को सांप ने डसा, बोतल में बंद कर मरे सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव में सोममवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां घर में सो रही एक वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए सांप को मारकर एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर लिया और मरीज के साथ ही अस्पताल पहुंच गए। महिला की पहचान मोहनपुर निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबह सोकर उठने के दौरान महिला ने सांप के काटने की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन पहले उन्हें भगवती स्थान ले गए और फिर धरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचे। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विशेष बात यह रही कि परिजन मरे हुए सांप को बोतल में भरकर सदर अस्पताल ले आए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.