मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। सोझी घाट पर नगर निगम द्वारा प्रस्तावित अस्थाई निर्माण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर मेयर कुमकुम देवी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बुधवार को संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि, सोझी घाट पर सब्जी विक्रेताओं के लिए कोई वेंडिंग जोन नहीं बनाया जाएगा। वेंडिंग जोन का निर्माण 2 नंबर रेलवे गुमटी से 3 नंबर रेलवे गुमटी के बीच कराया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और रेलवे से एनओसी के लिए आवेदन भी भेजा गया है। मेयर ने बताया कि, प्रस्तावित वेंडिंग जोन में मुंगेर के सब्जी विक्रेताओं को स्थाई रूप से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। वहीं, सोझी घाट पर लोगों की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए छोटे स्तर के अस्थाई निर्माण किए जाएंगे। इनमें लोगों के बैठने की जगह, सेल्फी ...