Munger News: सेवा-संकल्प अभियान के तहत हुए आंगन का मिलन कार्यक्रम
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। सेवा-संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को असरगंज प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत से हुई, फिर कहानी-गीत और खेल आधारित सीखने की गतिविधियां कराई गईं। माताओं को शिशु के ऊपरी आहार को लेकर मार्गदर्शन किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार ने केंद्र संख्या-67 नयाटोला खरवा में एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया। वहीं चोरगांव केंद्र पर उन्होंने माताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी और आंगनबाड़ी को सबसे बड़ा विद्यालय बताया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, निवेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, आईटी सेल प्रमुख गोविंद सिंह, किसान सेल प्रमुख मनीष कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंभा कुमारी, सदानंद सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.