Munger News: सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने किया पौधरोपण
मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनकी राजनीतिक और जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रविवार को तारापुर के गोगाचक नहर किनारे पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तारापुर नगर मंडल भाजपा एवं युवा मोर्चा की ओर आयोजित कार्यक्रम में 25 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया है। 25 पौधे लगाए जाने का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के 25वें वर्ष को भी रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करनी होगी। कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष पिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.