मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सीएम सम्राट चौधरी की शुक्रवार को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के संभावना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। सीएम के संभावित दौरे को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निपन्निकर, एसपी सैयद इमरान मसूद समेत जिले और अनुमंडल के वरीय पदाधिकारी संभावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के मार्ग की स्थिति का अवलोकन किया। तैयारी के अंतिम चरण की स्थिति को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ डीएम, एसपी ने बैठक कर व्यवस्था के साथ सुरक्षा के हालात की जानकारी ली और जगह जगह सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज मुंगेर दौरा, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल व...