Munger News: सीएचसी में दवा काउंटर के ऊपर से गिरा छत का प्लास्टर,हादसा टला
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की जर्जर भवन में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दवा वितरण कक्ष के बरामदे की छत का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, ठीक वहीं सामान्य दिनों में मरीज और उनके परिजन दवा लेने के लिए कतार में खड़े रहते हैं। संयोग से रविवार होने के कारण ओपीडी सेवा बंद थी और वहां मरीजों की भीड़ नहीं थी, जिससे जनहानि टल गई।
घटनास्थल का निरीक्षण घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने देखा कि प्लास्टर गिरने से छत के अंदर लगी लोहे की सरिया पूरी तरह दिखाई देने लगी है। इससे भवन की जर्जर स्थिति स्पष्ट हो गई है। यदि यह घटना किसी कार्यदिवस में होती, तो कई मरीज इसकी चपेट में आ सकते थे। जिस बरामदे में प्लास्टर गिरा, वह अस्पताल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.