Munger News: सिविल सर्जन ने बकाया भुगतान को लेकर की ऑनलाइन समीक्षा,
मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य प्रबंधकों, लेखापालों और बीसीएम के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस दौरान 31 अक्टूबर तक के आशा मानदेय, जननी-बाल सुरक्षा कार्यक्रम (जेबीएसवाई), और टीबी रोगियों के लाभुकों सहित अन्य तमाम लंबित भुगतानों की गहन समीक्षा की गई। कई प्रखंडों में भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं किए जाने पर सिविल सर्जन ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और महज दो दिनों के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी फैजान आलम अशरफी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लंबित भुगतानों की समीक्षा पूर्व के निर्देशों की अनदेखी पर मांगा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.