मुंगेर, अक्टूबर 3 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित नलकूप योजनाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। राजकीय नलकूप योजना के तहत जिले में महज 45 स्थानों पर नलकूप लगाए गए हैं। इनमें से वर्तमान में केवल 34 नलकूप ही कार्यरत हैं, जबकि 11 नलकूप लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा में हैं। ऐसे में, सदर प्रखंड अंतर्गत चड़ौन के किसान राजन कुणाल एवं संतोष सिंह जैसे कई किसान सरकारी नलकूपों की सीमित संख्या के साथ-साथ खराब पड़े नलकूप किसानों के लिए सिंचाई सुविधा की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि, सरकार कृषि के उन्नयन पर जोर देने का दावा करती है, लेकिन किसी के लिए सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में अभी भी काफी पिछड़े हुई है। जिले में राजकीय नलकूप योजना बंद हो चुकी है। जबकि...