मुंगेर, नवम्बर 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों से भरे हैंडबैग को रेल थाना जमालपुर पुलिस ने बरामद कर महिला यात्री को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। रेल पुलिस की तत्परता और ईमानदार पहल से महिला यात्री को बड़ी राहत मिली। इस बावत रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि शनिवार को ट्रेन संख्या 13236 साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही पटना जिला के हाथीदह थाना क्षेत्र महेंद्रपुर निवासी रोशन कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी ने रेल थाना जमालपुर को सूचना दी कि उनका हैंडबैग ट्रेन में छूट गया है। सूचना मिलते ही रेल थाना के पुलिस पदाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन से उक्त हैंडबैग बरामद कर रेल थाना लाया। बैग की बरामदगी के बाद महिला यात्री को इ...